पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का राजनिवास के बाहर धरना शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी है। वह उपराज्यपाल किरन बेदी द्वारा सरकारी प्रस्तावों को मंजूरी देने के प्रति नकारात्मक रुख का विरोध कर रहे हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुद्दों को सुलझाने के लिये 21 फरवरी को उपराज्यपाल के साथ प्रस्तावित बैठक करेंगे। उन्होंने कहा ऐसी बैठकों की कोई आवश्यकता नहीं है। हम अपने सभी प्रस्ताव उनके सामने रख चुके हैं और वह उनसे अच्छी तरह वाकिफ हैं।
नारायणसामी ने कहा कि उपराज्यपाल उनकी मंजूरी के लिये सरकार द्वारा पेश सभी प्रस्तावों से वाकिफ हैं और वे सभी कल्याणकारियों योजनाओं से संबंधित हैं। इनमें चावल के मुफ्त वितरण और सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिये कोष को मंजूरी देने का प्रस्ताव शामिल है।