फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडुचेरी विधायक कोरोना पॉजिटिव, नीम के पेड़ के नीचे सदन की कार्यवाही, फिर अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Sat, 25 Jul 2020 08:45 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
विज्ञापन
पुडुचेरी विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच पुडुचेरी विधानसभा का 20 जुलाई को शुरू हुआ बजट सत्र शनिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस सत्र में सदन की कार्यवाही मुख्य इमारत के बाहर नीम के पेड़ के नीचे हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह पहली बार है जब सदन की कार्यवाही दूसरे स्थान पर चली है।

विज्ञापन


सदन की कार्यवाही पेड़ के नीचे इसलिए हुई क्योंकि विपक्षी पार्टी एनआईएनआरसी के विधायक एनएसजे जयबाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद इमारत का मुख्य कक्ष बंद कर दिया गया था। विधायक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद विधानसभा के सभी सदस्यों को सात दिनों के लिए खुद को पृथक रखने को कहा गया है। मुख्यमंत्री वी नरायणसामी ने बताया कि 27 जुलाई को सभी विधायकों की जांच की जाएगी।
 

सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे स्पीकर वी पी शिवकोलुंडु ने सदन की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी। सदन को स्थगित करने से पहले मुख्यंमत्री वी नरायणसामी ने करीब नौ हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव रखा। सरकार के 30 से अधिक विभागों के लिए वित्तवर्ष 2020-2021 के लिए पेश बजट को बिना चर्चा ही पारित कर दिया गया।
विज्ञापन


सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर शुरू हुई और तीन बजकर 30 मिनट पर समाप्त हुई। विपक्षी एआईएनआरसी विधायक को छोड़ सभी सदस्य कार्यवाही में शामिल हुए। उपराज्यपाल किरण बेदी ने सत्र को पहले दिन संबोधित करने के बजाय शुक्रवार को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें