फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडुचेरीः उपराज्यपाल किरण बेदी पर डॉक्टरों का बड़ा आरोप, कहा- व्यवहार से हम सभी बेहद दुखी

Mon, 20 Jul 2020 01:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
विज्ञापन
किरण बेदी - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पुडुचेरी सरकार के मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने स्वास्थ्य निदेशक को पत्र लिखकर राज्य के उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पत्र में लिखा गया है कि उपराज्यपाल ने हमारे एक वरिष्ठ डॉक्टर से पूछताछ एवं  निंदा करके उनके सम्मान को ठेस पहुंचाया है। जिससे हम सभी डॉक्टर बेहद दुखी हैं।

 

बता दें किरण बेदी अक्सर अपने सख्त शासन प्रणाली को लेकर पूरे देश में चर्चा में रहती हैं। वह  2014 के दिल्ली चुनाव में बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं। हालांकि इस चुनाव में उन्हें करारी शिकस्त मिली थी। यहां तक कि वह अपना सीट भी नहीं बचा सकी थी। इससे पहले वह आम आदमी पार्टी की भी सदस्य रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें