फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fengal cyclone: फेंगल के असर से बदला मौसम, तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें; जानिए अपडेट

Sat, 30 Nov 2024 03:36 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चक्रवाती तूफान फेंगल का लैंडफॉल पुडुचेरी में आज शाम तक होने का अनुमान है। हालांकि, इससे पहले ही फेंगल के असर से मौसम बदलने लगा है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक फेंगल के असर के कारण हवाओं की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान 'फेंगल' (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंगल शनिवार दोपहर पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है। चक्रवाती तूफान फेंगल का लैंडफॉल पुडुचेरी में आज शाम तक होने का अनुमान है। हालांकि, इससे पहले ही फेंगल के असर से मौसम बदलने लगा है, जिसके कारण समुद्री तट पर उथल-पुथल साफ तौर पर देखने को मिल रही है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक फेंगल के असर के कारण हवाओं की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
विज्ञापन


तूफान फेंगल का दिखने लगा असर
चक्रवात फेंगल के प्रभाव से कई तटीय क्षेत्रों में समुद्र में उथल-पुथल और तेज़ हवाएं देखी गईं। इसमें ज्वार और बारिश शामिल है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात फेंगल आज शाम तक तटीय क्षेत्र से टकराएगा।




 
भारतीय मौसम विभाग ने दी जानकारी
भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने कहा कि चक्रवाती तूफान फेंगल बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में अक्षांश 11.8°N और देशांतर 81.7°E के पास चेन्नई से लगभग 210 किमी दक्षिण-पूर्व में है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 30 नवंबर की दोपहर को चक्रवाती तूफान के रूप में पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा, जिसकी हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटे से लेकर 90 किमी प्रति घंटे तक होगी।
विज्ञापन

 


चेन्नई रडार में चक्रवात फेंगल
चक्रवात फेंगल के प्रभाव के कारण, कई तटीय क्षेत्रों में उच्च ज्वार और बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखा गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात फेंगल कल शाम तटीय क्षेत्र से टकराएगा।
 

आईएमडी की रिपोर्ट
आईएमडी की तरफ से शुक्रवार रात 8:40 बजे जारी ताजा जानकारी के मुताबिक, फेंगल नागापट्टिनम से लगभग 240 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व, पुडुचेरी से 230 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 250 किमी दक्षिणपूर्व में स्थित था।

वहीं इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर को दोपहर के दौरान 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और 90 किमी प्रति घंटे के झोंके के साथ पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करने की संभावना है।

तमिलनाडु सरकार का आग्रह
तमिलनाडु सरकार ने 30 नवंबर को घर से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है। शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। आईटी कंपनियों से अपने कर्मचारियों से घर से ही काम लेने को कहा गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर के बाद तट के करीब ईस्ट कोस्ट रोड और ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर सार्वजनिक परिवहन निलंबित कर दिया गया है। राज्य के विभिन्न जिलों में 2,229 राहत शिविर बनाए गए हैं। अब तक, 164 परिवारों के कुल 471 लोगों को तिरुवरूर और नागपट्टिनम जिलों के छह राहत केंद्रों में रखा गया है।
विज्ञापन

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें