फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक: रंगासामी सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण आज, पहली बार महिला विधायक बनेगी मंत्री

Sun, 27 Jun 2021 09:16 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन की मौजूदगी में विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह  उपराज्यपाल कार्यालय और निवास राज निवास में होगा। 
विज्ञापन
पुड्डुचेरी में शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुडुचेरी में आज एन रंगासामी के नेतृत्व वाले गठबंधन मंत्रिमंडल के पांच विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।  उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन की मौजूदगी में विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह रविवार दोपहर 2.30 बजे उपराज्यपाल कार्यालय और राज निवास में होगा। सबसे खास बात है कि पहली बार महिला विधायक मंत्री बनने जा रही है। एन रंगासामी के मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहीं एआईएनआरसी की विधायक चंदिरा प्रियंगा 40 साल से भी अधिक समय में पुडुचेरी की पहली महिला मंत्री होंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रंगासामी ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की सूची उप राज्यपाल को पिछले हफ्ते सौंपी थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी थी। पुडुचेरी की गजट अधिसूचना में कहा गया कि ए नमशिवायम, के लक्ष्मीनारायणन, सी दजीकुमार, चंदिरा प्रियंगा और ए के साई जे सरवन कुमार को मंत्रिमंडल में नियुक्ति देकर राष्ट्रपति को प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। 

80 के दशक में महिला मंत्री ने संभाला था शिक्षा मंत्रालय 
एआईएनआरसी पार्टी से लक्ष्मीनारायणन, दजीकुमार एवं प्रियंगा हैं, जबकि नमशिवायम और सरवन कुमार भाजपा से हैं। ये पहली बार है कि भाजपा के विधायक केंद्रशासित प्रदेश में मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  इसी तरह चार दशक बाद पहली बार कोई महिला मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रही है। एआईएनआरसी की विधायक चंदिरा प्रियंगा चार दशक से भी अधिक समय में पुडुचेरी की पहली महिला मंत्री होंगी। इससे पहले पिछली बार 1980-83 के बीच  दिवंगत कांग्रेस नेता रेणुका अप्पादुरई एमडीआर रामचंद्रन की सरकार में शिक्षा मंत्री बनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें