फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडुचेरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र, जानें क्या-क्या किए वादे

Fri, 26 Mar 2021 11:12 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुडुचेरी चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी - फोटो : ani
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। बता दें कि यहां छह अप्रैल को 30 सीटों के लिए मतदान होना है।

विज्ञापन

 

 


पुडुचेरी के लिए भाजपा के प्रमुख वादे

  • भाजपा ने अपने घोषणापत्र में केजी से पीजी तक की छात्राओं को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और कॉलेज की लड़कियों को मुफ्त स्कूटर देने का वादा किया गया है।
  • भाजपा ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण, महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों, आंगनवाड़ियों और पीडीएस आउटलेट्स पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों की स्थापना का वादा किया गया है।
  • सभी पंचायतों में केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। 
  • भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि वह पुडुचेरी में नए पर्यटन केंद्र विकसित करेगी और कवि सुब्रमण्यम भारती की 150 फीट की प्रतिमा भी स्थापित कराएगी।
  • भाजपा ने 2.5 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया। इलके अलावा आईटी पार्क, टेक्सटाइल पार्क बनाने का वादा किया।
  •  इसके अलावा ममल्लापुरम के माध्यम से चेन्नई तक एक एलिवेटेड रेल लाइन पुडुचेरी हवाई अड्डे का उन्नयन, रेलवे स्टेशन और पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के बीच हेलीकॉप्टर व सीप्लेन सेवा का वादा किया है।
  • पार्टी ने मंदिर की भूमि पर सभी अतिक्रमणों को हटाने और मंदिरों के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए एक विशेष मंदिर बहाली कोष की स्थापना का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें