फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन पीएसएलवी सी-35: 8 खास बातें

Mon, 26 Sep 2016 04:13 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
मिशन पीएसएलवी - फोटो : BBC
विज्ञापन
सोमवार सुबह भारत का पीएसएलवी सी-35 अपने अब तक के सबसे बड़े मिशन पर निकल गया है। जानिए इसके बारे में 8 प्रमुख बातें:
विज्ञापन


भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने एक रॉकेट के जरिए सात उपग्रह या सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज दिए है।

अंतरिक्ष में भारत अपने और विदेशी सैटेलाइट या उपग्रह भेजता रहा है जिससे होने वाली कुल कमाई अब 12 करोड़ डॉलर पहुंच गई है।

मिशन खास इसलिए है क्योंकि ज्यादातर देश एक ही ऑरबिट या कक्षा में अपने उपग्रह पहुंचाते हैं जबकि इस बार भारत ने दो कक्षाओं में ऐसा किया है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी के वेगा रॉकेट ने कुछ दिन पहले ऐसा मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया था।
विज्ञापन



दो घंटे से भी ज़्यादा समय वाली पीएसएलवी की ये उड़ान अब तक की सबसे लंबी बताई जा रही है।

पीएसएलवी सी-35 अपने साथ जिन सात उपग्रहों को ले गया है उनका वजन 675 किलोग्राम बताया गया है।

पीएसएलवी के साथ गए विदेशी उपग्रहों में अमरीका का पाथफाइंडर-1, कनाडा का एनएलएस-19, अल्जीरिया के अलसैट-1बी, अलसैट-2बी और अलसैट-1एन शामिल हैं।

पीएसएलवी के साथ गए 'प्रथम उपग्रह' का निर्माण आईआईटी-मुंबई में हुआ है और इसका वज़न मात्र 10 किलोग्राम है।

पीएसएलवी के साथ बंगलुरू विश्वविद्यालय में तैयार हुआ 'पीसैट उपग्रह' भी है जिसे रिमोट सेंसिंग के लिए भेजा गया है और इसका वज़न मात्र 5।25 किलोग्राम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें