नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर के कई जगहों पर पर विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। दिल्ली के बाद यूपी में गुरुवार को चल रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया। सरकारी सूत्रों ने एक तथ्य पत्र जारी किया है, जिससे लोगों के बीच नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी को लेकर जो भ्रम की स्थिति है वह दूर हो सके। इस तथ्य पत्र के जरिए सरकार ने लोगों से अपील की है कि खुद को गुमराह न होने दें, गलत सूचना का शिकार होने से बचें। सरकार इन सवालों और जवाबों के जरिए संशोधित नागरिकता कानून के तथ्यों को सही प्रकार से लोगों को समझाना चाहती है।