फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरीमाला मंदिर प्रवेश: भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, दो मंत्रियों को दिखाए काले झंडे

Wed, 02 Jan 2019 04:04 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, तिरूवनतंपुरम
विज्ञापन
Sabarimala temple
विज्ञापन
सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में 42 वर्ष और 44 वर्ष की उम्र की दो महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ केरल के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को प्रदर्शन हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवयूर में एक समारोह में भाग लेने पहुंचे देवस्व ओम मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन को काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा को भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। पार्टी की युवा शाखा ने कन्नूर में उन्हें काले झंडे दिखाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की राजधानी में भी विरोध में मार्च निकाला। उन्होंने कासरगोड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित किया।

उल्लेखनीय है कि 44 वर्ष और 42 वर्ष की दो महिलाओं ने बुधवार को तड़के भगवान अयप्पा के पवित्र मंदिर में प्रवेश किया और प्रार्थना की। उनके प्रवेश के बाद मुख्य पुजारी ने ‘शुद्धिकरण’ के लिए मंदिर के गर्भ गृह को बंद करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें