फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में हुआ नागरिकता संशोधन बिल का विरोध, पोस्टर बैनर के साथ कई शहरों में प्रदर्शन

Mon, 09 Dec 2019 07:44 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
AIUDF MP from Dhubri (Assam) - फोटो : ANI
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश किया। भारी हंगामे के बीच उन्होंने इसे सदन में रखा जिसका विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया। बिल को सदन में पेश किए जाने पर वोटिंग पर भी हुई जिसके बाद इस पर चर्चा शुरू हुई। अमित शाह ने सरकार का पक्ष सदन के सामने रखा। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  जहां एक ओर लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश कर रहे थे वहीं संसद समेत देशभर में इस बिल का विरोध हो रहा था। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया तो एआईयूडीएफ के सांसद जंतर-मंतर पर पोस्टर बैनर लेकर पहुंचे। इनका आरोप है कि सरकार धर्म के आधार पर नागरिकता की बात कर रही है जो भारत की विचारधारा से अलग है।

इसलिए इसका विरोध किया जाना चाहिए। असम के ढुबरी से एआईयूडीएफ सांसद बदरुद्दीन अजमल ने बिल को संविधान की मूल धारणा और हिंदू-मुस्लिम एकता के खिलाफ बताया। इस बिल को लेकर असम के सभी शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। लोगाें ने कहा, ये बिल 1985 में हुए असम समझौते के खिलाफ है। इससे पूर्वोत्तर में आदिवासी लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। असम के गुवाहाटी में लोगों ने बिल के विरोध में दुकानें बंद रखीं। इसके अलावा अगरतला और पश्चिम बंगाल में भी बिल के विरोध में जगह जगह प्रदर्शन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें