फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को काली सूची में डालने का प्रस्ताव, फसल बीमा के भुगतान में देरी का आरोप

Tue, 16 May 2023 11:24 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maharashtra: अकोला की जिलाधिकारी नीमा अरोड़ा ने यहां कहा कि निजी कंपनी को जिले में फसलों के बीमा के लिए नियुक्त किया गया है, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के बाद किसानों के मुआवजे के दावों का निपटारा करने में देरी करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
फसल बीमा के भुगतान में देरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य महाराष्ट्र में अकोला जिले के प्रशासन ने किसानों को फसल बीमा के भुगतान में देरी करने का आरोप लगाते हुए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को काली सूची में डालने की सिफारिश की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


अकोला की जिलाधिकारी नीमा अरोड़ा ने यहां कहा कि निजी कंपनी को जिले में फसलों के बीमा के लिए नियुक्त किया गया है, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के बाद किसानों के मुआवजे के दावों का निपटारा करने में देरी करने का मामला प्रकाश में आया है। अरोड़ा के अनुसार यह भी पाया गया कि जिले में कंपनी के कार्यालयों में पर्याप्त कर्मचारी भी मौजूद नहीं थे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने कंपनी को काली सूची में डालने के लिए सोमवार को सरकार को एक प्रस्ताव भेज दिया है। राज्य के कृषि विभाग ने 21 मार्च को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के दस कर्मचारियों के खिलाफ 420 (धोखाधड़ी) और 465 (जालसाजी) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत खदान थाने में मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें