फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: संपत्ति कर और बिजली बिल डाटा के जरिये वसूली बढ़ाने की तैयारी, CBIC चेयरमैन ने कहा- करदाताओं की संख्या कम

Wed, 15 Feb 2023 05:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआईसी के चेयरमैन विवेक जौहरी ने बताया कि जीएसटी जब लागू हुआ था, तब कर आधार 45-50 लाख था। अब यह बढ़कर 1.4 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
जीएसटी सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) का आधार बढ़ाने के लिए अब संपत्ति कर और बिजली बिल डाटा का इस्तेमाल होगा। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन विवेक जौहरी ने बताया कि कर आधार बढ़ाने की गुंजाइश है।
विज्ञापन


जौहरी ने कहा, जीएसटी जब लागू हुआ था, तब कर आधार 45-50 लाख था। अब यह बढ़कर 1.4 करोड़ हो गया है। फिर भी जब हम अन्य करों के आधार को देखते हैं, तो जीएसटी करदाताओं की संख्या बेहद कम है। ऐसे में कर आधार बढ़ाने के लिए संपत्ति कर व बिजली के मीटर का डाटा जुटाएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें