फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरीमला में निषेधात्मक आदेशों को और चार दिनों के लिए बढ़ाया गया

Fri, 23 Nov 2018 03:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर
विज्ञापन

पथानमथिट्टा जिले के कलेक्टर ने बृहस्पतिवार की रात को सबरीमला, निलक्कल और पम्बा क्षेत्रों में निषेधात्मक आदेशों को और चार दिनों के लिए बढ़ा दिया है। कलेक्टर पी बी नूह ने पुलिस आयुक्त और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा सौंपी गई रिपोर्टों पर विचार करने के बाद अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत जारी निषेधात्मक आदेशों की अवधि बढ़ा दी।

विज्ञापन


धारा 144 के तहत चार या इससे अधिक लोगों के इकट्टा होने पर प्रतिबंध होता है। कलेक्टर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘अधिकारियों द्वारा सौंपी गई विभिन्न रिपोर्टों पर विचार करने के बाद निषेधात्मक आदेशों को 26 नवम्बर की मध्य रात्रि तक बढ़ा दिया गया है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें