फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में जिसने रोकी कुलभूषण की फांसी, जानिए कौन हैं वो जज ?

विज्ञापन
जस्टिस रॉनी अब्राहम
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव के मामले को लेकर भारत ने जिस अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में दस्तक दी है। वहां फिलहाल जस्टिस रॉनी अब्राहम हैं। आज रॉनी अब्राहम ने ही मामले की सुनवाई करते हुए कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है। उन्होंने मामले का फैसला होने तक पाकिस्तान को कुलभूषण को फांसी न देने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


आइए बताते हैं आपको कौन हैं जस्टिस रॉनी अब्राहम। 
-जस्टिस जॉनी अब्राहम का जन्म 5 सितंबर 1951 को मिस्र में हुआ था
- शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने 1973 में पेरिस यूनिवर्सिटी से पब्लिक लॉ में डिप्लोमा किया। 
- साल 1998 में रॉनी अब्राहम पेरिस में ही अंतराराष्ट्रीय कानून के प्रोफेसर बन गए
- इससे पहले 1978 से 1988 तक वे एडमिनिस्ट्रेटिव कोर्ट में जज की सेवाएं दे रहे थे। 
- इसी बीच (1986-87) रॉनी को विदेश मंत्रालय के कानूनी मामलों का असिस्टेंट डायरेक्टर भी बनाया गया
- 1998 से 2005 रॉनी अब्राहम फ्रांस के विदेश मंत्रालय में कानूनी मामलों के डायरेक्टर रहे
-  इसी दौरान रॉनी अब्राहम को बहुत से केसों में अंतरराष्ट्रीय और यूरोपियन कोर्ट में फ्रांस की ओर से पैरवी करने का मौका मिला
-  2005 से ही रॉनी इंटरनेशल कोर्ट ऑफ जस्टिस के सदस्य हैं
- 6 फरवरी 2015 में उन्हें कोर्ट का प्रेसिडेंट चुन लिया गया, अपनी भाषा में कहें तो वे इसी तारीख से कोर्ट के मुख्य न्यायधीश हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें