फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशरत मामले की फाइल गायब होने की जांच शुरू

Mon, 26 Sep 2016 05:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इशरत जहां - फोटो : pti
विज्ञापन
इशरत जहां मुठभेड़ मामले की फाइल गायब होने के मामले में गृह मंत्रालय की शिकायत पर दिल्ली के संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आईपीसी की धारा-409 के तहत दर्ज एफआईआर के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यूपीए-2 के कार्यकाल में हुए विवादित एनकाउंटर के बाद राजनीतिक घमासान मच गया था। इशरत जहां की मां ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए उसकी जांच सीबीआई से कराने और मुआवजे की मांग की थी। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव के आसार बढ़ गए हैं। 

माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस उस समय गृह मंत्रालय में तैनात रहे अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। 15 जून 2004 को अहमदाबाद में गुजरात पुलिस ने इशरत जहां और उसके तीन साथी जावेद शेख, अमजद अली और जिशान जोहर को आतंकी बताकर मुठभेड़ के बाद मार गिराया था। इसके बाद इशरत की मां शमीमा कौसर ने मुठभेड़ को फर्जी बताकर हाईकोर्ट में अर्जी देकर पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2016 में मिली थी जानकारी

इशरत जहां - फोटो : pti
मार्च 2016 में मिली थी जानकारी
मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से गृह मंत्रालय के जरिये अगस्त और सितंबर 2009 में दो हलफनामे दायर किए गए थे। इसी साल मार्च में जांच के दौरान पता चला कि इशरत जहां एनकाउंटर मामले की जांच से जुड़ी फाइल से पांच बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हैं। इससे खलबली मच गई। 

अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मामले की जांच के आदेश दिए गए। 15 जून को अतिरिक्त सचिव की रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई। गृह मंत्रालय के अपर सचिव वी.के उपाध्याय की शिकायत पर 22 सितंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें