फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Politics: आयुषी पटेल का वीडियो साझा करने पर घिरीं प्रियंका, दस्तावेज फर्जी निकले; भाजपा बोली- कार्रवाई हो

Thu, 20 Jun 2024 06:20 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

आयुषी पटेल का वीडियो शेयर करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर भाजपा हलमावर हो गई है। भाजपा ने प्रियंका से माफी मांगने और उन पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) अभ्यर्थी आयुषी पटेल के ओएमआर शीट फटे होने के दावा कोर्ट में फर्जी निकला था। 

विज्ञापन
प्रियंका गांधी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) अभ्यर्थी आयुषी पटेल की ओएमआर शीट फटने का दावा फर्जी साबित होने पर भाजपा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को घेरा है। पार्टी ने कांग्रेस महासचिव से माफी मांगने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मांग की है।

दरअसल, कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी ने नीट यूजी की अभ्यथी आयुषी पटेल का एक वीडियो साझा किया था। आयुषी ने अपनी ओएमआर शीट के फटे होने का दावा करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में एनटीए के खिलाफ याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को आयुषी के याचिका के साथ लगाए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए। इससे एनटीए को आयुषी के खिलाफ कार्रवाई की इजाजत भी मिल गई।  

विज्ञापन


क्या झूठ को साझा करने पर केस नहीं होना चाहिए: पूनावाला
हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी ने हाल में इस छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसने नीट परीक्षा में अपने परिणाम के बारे में कुछ अजीब दावे किए थे। क्या अब झूठ को साझा करने और उसे बढ़ावा देने के लिए प्रियंका गांधी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें