फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस मुख्यालय में भाई राहुल गांधी के बगल वाले कमरे में बैठेंगी प्रियंका

Tue, 05 Feb 2019 07:04 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी मुख्यालय में अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कमरे के बगल वाले कक्ष में बैठेंगी। हाल ही में सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली प्रियंका ने अभी आधिकारिक रूप से पदभार नहीं संभाला है। 

विज्ञापन


हालांकि ऐसी खबरें हैं कि विदेश से लौटने के बाद वह उत्तर प्रदेश में पार्टी की गतविधियों एवं रणनीति को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष के बगल वाला वही कमरा प्रियंका को दिया गया जहां राहुल बतौर पार्टी उपाध्यक्ष बैठा करते थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका के इस कमरे के निकट ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा के भी कक्ष हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें