फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी को शेख हसीना से मिली 'जादू की झप्पी', बोलीं—लंबे समय से था इंतजार

Sun, 06 Oct 2019 05:46 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गले मिलतीं प्रियंका गांधी और शेख हसीना - फोटो : Twitter
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बेहद गर्मजोशी दिखाई दी। शेख हसीना ने  प्रियंका को गले लगाया।
विज्ञापन




उन्होंने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए यह भी लिखा कि यह झप्पी हग काफी समय से लंबित था। उन्होंने लिखा, 'शेख हसीना जी के गले लगाने का लंबे समय से इंतजार था। मैं काफी समय से उनसे दोबारा मिलने का इंतजार कर रही थी। निजी नुकसान को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने कड़ा संघर्ष करते हुए बेहद साहस के साथ आगे का रास्ता बनाया। वह हमेशा मेरे लिए प्रेरणास्रोत रही हैं।'
बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मुलाकात की। इस बैठक में प्रियंका भी शामिल हुई थीं। दोनों देशों के साझा हितों पर हुई यह बैठक करीब सवा घंटे तक चली। 

शेख हसीना के पिता की हुई थी हत्या 

प्रियंका गांधी ने जिस निजी नुकसान की बात कही है, वह दरअसल 1974 की बात है। 15 अगस्त, 1974 को शेख हसीना के पिता और उनके परिवार के कई सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इस हमले में वह बाल—बाल बची थीं। वह अपने पति के साथ जर्मनी चली गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें