फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी 2019 में प्रियंका गांधी चढ़ाएंगी राजनीति का पारा

Mon, 28 Jan 2019 04:38 PM IST
Avdhesh Kumar शशिधर पाठक, नई दिल्ली
विज्ञापन
priyanka gandhi - फोटो : pti
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलना है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष ने भी चेहरे का चयन कर लिया है। फैसला प्रियंका के दिल्ली में होने के बाद करेंगे और नाम की घोषणा हो जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस महा सचिव बनाई गई प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह से राजनीति के पारे को नई ऊंचाई देंगी। प्रियंका अभी विदेश में है। वह जल्द दिल्ली लौटने वाली हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी सूत्रों की माने तो प्रियंका एक फरवरी को दिल्ली आएंगी। इसी दिन केंद्र सरकार संसद में अंतरिम बजट 2019 पेश करेगी। हालांकि कांग्रेस पार्टी के नेता मनीष तिवारी का कहना है कि केंद्र सरकार यहां भी स्थापित एक परंपरा को तोड़ रही है। वह पूर्ण बजट पेश करने की तैयारी कर रही है, जबकि उसके द्वारा ऐसा करना अनुचित है। उम्मीद की जा रही है कि इस दिन प्रियंका मीडिया के सामने भी आ सकती हैं।
विज्ञापन

फरवरी के पहले सप्ताह में लखनऊ

फरवरी के पहले सप्ताह में प्रियंका के लखनऊ पहुंचने की चर्चा है। कांग्रेस पार्टी के भीतर इसको लेकर बहुत उत्साह है। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभार और कांग्रेस महासचिव पद की कुछ औपचारिकताओं पूरी करने के लिए वहां जा सकती हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रियंका 04 फरवरी को लखनऊ जा सकती हैं। 

समझा जा रहा है कि लखनऊ से प्रियंका का काफिला अमेठी, रायबरेली के लिए बढ़ सकता है। इसके बाद वह पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद लेने की पहल कर सकती हैं। इसे प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद विरोधियों के लिए पहला राजनीतिक डॉज माना जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें