फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सोनिया और राहुल की 'हां' पर टिकी है यूपी में प्रियंका की एंट्री

Fri, 01 Jul 2016 04:49 AM IST
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
 कांग्रेस ने मिशन यूपी के लिए तैयारी तेज कर दी है। प्रियंका की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं और खुद यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद की इच्छा के बाद अब प्रियंका वाड्रा की एंट्री सोनिया और राहुल गांधी की हां पर आकर टिक गई है। माना जा रहा है कि यूपी फतह के लिए पार्टी इस बार प्रियंका को तुरप के पत्ते के तौर पर इस्तेमाल करने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन


यूपी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस की सफलता के लिए  प्रियंका को प्रमुख चेहरे के तौर पर पेश करने के पक्षधर हैं। कार्यकर्ता भी लगातार प्रियंका को लाने की मांग करते रहे हैं। हाल में यूपी प्रभारी बने गुलाम नबी आजाद ने भी प्रियंका को राहुल और सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र से बाहर पूरे यूपी में प्रचार करने की जरूरत बता चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक गुलाम नबी आजाद यूपी प्रभारी बनने के बाद प्रियंका से कई बार मिल चुके हैं। कांग्रेसी तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि  प्रियंका ने हां कह दी है, लेकिन सोनिया और राहुल गांधी की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलने का इंतजार है। मना जा रहा है कि राहुल गांधी के विदेश यात्रा से लौटने के बाद इस पर फैसला होगा।
विज्ञापन


उधर यूपी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निर्मल खत्री को पद से हटाने की मांग फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल कुछ दिन के लिए उन्हें अभयदान मिल गया है। ऐसा पार्टी  में खींचतान को रोकने के लिए किया जा रहा है।

वहीं कांग्रेस खुद का जनाधार बढ़ाने के लिए खासकर यूपी और पंजाब में  कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए बदले माहौल में वहां की जरूरतों का पता लगाने के लिए पार्टी नीतिगत समूह बनाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें