फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर आने के एक महीने बाद प्रियंका का पहला ट्वीट, साबरमती में सच जिंदा है

Wed, 13 Mar 2019 09:26 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला ट्वीट - फोटो : PTI
विज्ञापन

सियासत में सक्रिय एंट्री के ठीक एक महीने बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ट्विटर पर भी सक्रिय हो गई हैं। 11 फरवरी को लखनऊ में रोड शो से पहले प्रियंका ट्विटर से जुड़ी थी और गांधीनगर में कांग्रेस महासचिव के तौर पर पहला चुनावी भाषण देने के बाद मंगलवार रात उन्होंने पहला ट्वीट किया। 

विज्ञापन

 

इसमें उन्होंने साबरमती का जिक्र करते हुए लिखा, यहां सत्य का बसेरा है। दूसरे ट्वीट में महात्मा गांधी की सूक्ति साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे हिंसा से आपत्ति है क्योंकि जब लगता है कि इसमें कोई भलाई है, तो ऐसी भलाई अस्थाई होती है। जबकि इससे होने वाली बुराई स्थाई होती है।’ 
विज्ञापन

 
विज्ञापन


बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे तक उनके ट्वीट को 46 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे और 14 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें