रिलायंस की जियो 4 जी सिम को लेकर खूब चर्चा हो रही है। रिलायंस ने इस सिम के माध्यम से सबसे सस्ता इंटरनेट और अन्य सेवाएं देने का दावा किया है, लिहाजा इस सिम को हासिल करने के लिए खूब मारा-मारी हो रही है। इस सिम के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कथित आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर इस बारे में कहा जा रहा है कि प्रियंका का यह आवेदन टेलिकॉम कंपनी ने सार्वजनिक किया है। हालांकि नियमों के अनुसार टेलीकॉम कंपनियां किसी भी ग्राहक की निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकती। हालांकि जियो के लिए अप्लाई किया गया फॉर्म सच में प्रियंका का ही, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
क्या है फॉर्म में
प्रियंका चोपड़ा
इस फॉर्म में प्रियंका का नाम, उनका एड्रेस, पैन नंबर, पासपोर्ट नंबर जैसी अहम जानकारियां भरी हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका का पासपोर्ट साइज फोटो भी लगा है। यह भी बता दें कि जियो की लॉन्चिंग पर प्रियंका ने बधाई देते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि रिलायंस टीम, मुकेश और नीता अंबानी का देश को बदल कर रखे देगा।'
देखें, क्या कह रहे हैं फेसबुक यूजर
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में प्रियंका
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा है कि रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने यह फॉर्म लीक किया है। हालांकि इस फॉर्म की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पार्इ है। यूजर ने अपनी प्राइवेसी को लेकर भी चिंता जाहिर की है।