यूनिसेफ के फेयर स्टार्ट कार्यक्रम के अंतर्गत अमर उजाला फाउंडेशन दिल्ली में मंगलवार को बेटियों के लिए खास कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसमें यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर और मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बेटियों के सवालों के जवाब दिए।
कार्यक्रम के दौरान किशोरियों ने प्रियंका से उन बातों पर चर्चा की, जिन्हें वे अपने आसपास देखती हैं। इसके अलावा बेटियों ने जीवन से जुड़ी समस्याओं और उनके प्रति समाज के रवैये के बारे में भी प्रियंका से बात की। चर्चा के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले की 11 बेटियों को अमर उजाला फाउंडेशन ने विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया।
प्रियंका ने अमर उजाला फाउंडेशन के बच्चों का जवाब दिया।#PriyankaChopra #amarujala #fairstart pic.twitter.com/yFw0Jl0uxs
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) July 5, 2016
'लड़कियों को एक-दूसरे के लिए खड़ा होना होगा'
कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'हमेशा से औरतों को दूसरे दर्जे का बोला गया है। इसको बदलने में वक्त लगेगा और ये तब बदलेगा तभी आएगा जब हम लोग (लड़कियां) एक-दूसरे के लिए खड़े होंगे। हम लोग बोलें कि नहीं हमारा भी हक बनता है।'
14 साल की स्कूल की बच्ची ने बच्चों को समान अधिकार और शुरुआत पर बात करी#PriyankaChopra #FairStart pic.twitter.com/8DMf8vl2kb
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) July 5, 2016
भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि लुइस जॉर्जेस अर्सेनॉल्ट ने कैंपेन के बारे में बताया।#FAIRSTART #PriyankaChopra pic.twitter.com/jCyWXF05Vu
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) July 5, 2016
'रोक दी जाती है लड़कियों की पढ़ाई'
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि बहुत सारी लड़कियां ऐसी हैं जिनकी पढ़ाई रोक दी जाती है। कहा जाता है कि उनकी तो शादी होगी, वो पढ़-लिख कर क्या करेंगी? लेकिन ऐसा नहीं है लड़कियां भी लड़कों की ही तरह आत्मनिर्भर बन सकती हैं। वो भी परिवार का खर्चा उठा सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने बचपन से जुड़ी कुछ अनुभवों को भी साझा किया।
प्रियंका ने बचपन की कुछ बातें बताई।#PriyankaChopra #FairStart #amarujala pic.twitter.com/UelKlDr644
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) July 5, 2016