फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक कलाकारों के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- उन्हें यूं निशाना बनाना सही नहीं

Mon, 17 Oct 2016 04:04 AM IST
एजेंसी/न्यूयार्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उड़ी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की मांग पर नाखुशी जाहिर की है। प्रियंका ने बैन करने की मांग अनुचित बताते हुए कहा कि सिर्फ कलाकारों को निशाना बनाने से बुरे परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते माह उड़ी में सैन्य ठिकाने पर हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मनसे ने तो पाक कलाकारों को देश छोड़ने की चेतावनी भी दे  चुकी है। वहीं, इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (इंपा) ने सीमा पार से आने वाले कलाकारों को बैन करने के लिए प्रस्ताव भी पारित कर चुकी है। 

हाल ही में सिनेमा मालिक और एग्जीबिटर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और गुजरात में पाक कलाकारों की फिल्में नहीं प्रदर्शित करने की घोषणा कर चुकी है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा कि ऐसे मसले पर हमेशा कलाकारों की मुखालफत करना नेताओं का एजेंडा हो गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ कलाकारों को ही क्यों? डॉक्टरों, व्यापारियों या दूसरे वर्गों पर बैन की मांग क्यों नहीं उठाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें