फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: वायनाड पहुंची प्रियंका, बोलीं- केरल में एसआईआर का करेंगी विरोध; स्टालिन ने कहा मतदान अधिकार छीने जा रहे

Wed, 29 Oct 2025 03:49 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम/चेन्नई

सार

प्रियंका गांधी बुधवार को अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने लोगों के संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस केरल में एसआईआर का जोरदार विरोध करेगी। वहीं, तमिलनाडु में सीएम स्टालिन ने भी इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आना चाहिए।  
 
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को साफ किया कि पार्टी केरल में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया का कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में इस प्रक्रिया के नाम पर धांधली हुई, वैसा ही खेल अब दूसरे राज्यों में भी खेला जा रहा है, और कांग्रेस इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग के इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग कई राज्यों में मतदाता सूची की स्पेशल रिवीजन करने की तैयारी में है, जिसमें केरल भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हमने बिहार में भी इस प्रक्रिया का विरोध किया था, संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह, और आगे भी हर जगह इसका विरोध जारी रहेगा। प्रियांका ने इस प्रक्रिया को धोखाधड़ी और चुनावी जालसाजी का तरीका बताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ साजिश है।

बिहार का हवाला और लोकतंत्र पर खतरा
कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार में जिस तरह से मतदाता सूची की समीक्षा की गई, उससे साफ है कि इसका मकसद लोगों के वोटिंग अधिकारों को सीमित करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही तरीका देशभर में अपनाया गया, तो यह लोकतंत्र पर हमला होगा। हमने देखा है कि बिहार में क्या हुआ, और अगर वही बाकी राज्यों में दोहराया गया तो यह लोकतंत्र का अपमान होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राहुल गांधी बोले- वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं पीएम मोदी, वह दो हिन्दुस्तान बना रहे

प्रियंका का दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम
प्रियंका गांधी इन दिनों वायनाड के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह अपने संसदीय क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर रही हैं। वह बुधवार सुबह कारीपुर एयरपोर्ट पहुंचीं और सड़क मार्ग से वायनाड गईं। इस दौरान उन्होंने मलप्पुरम जिले के एरनाड में राजीव गांधी मेमोरियल गवर्नमेंट आयुर्वेद डिस्पेंसरी की नई इमारत का उद्घाटन भी किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह अपने दौरे में स्थानीय लोगों से मिलकर विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 21 नक्सलियों का 'लाल आतंक' से फिर हुआ मोहभंग, 18 हथियारों के साथ माओवादियों ने किया सरेंडर

विरोध में सभी दलों को साथ आना चाहिए- सीएम स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी इस मुद्दे पर प्रियंका के रुख का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि दो नवंबर को होने वाली ऑल पार्टी मीट लोकतंत्र की रक्षा के लिए बुलाई गई है। स्टालिन ने आरोप लगाया कि भाजपा इस प्रक्रिया के जरिये तमिलनाडु के लोगों के वोटिंग अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वोट देना लोकतंत्र की बुनियाद है। हम किसी भी कीमत पर इसे बलिदान नहीं करेंगे। स्टालिन ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मतभेद भुलाकर इस बैठक में शामिल हों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हों।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें