साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म के एक गाने के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। हैदराबाद की इस्लामिक संस्था जामिया निजामिया ने प्रिया की डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' के एक गाने को मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने वाला करार देते हुए यह फतवा जारी किया है।
फतवे में कहा गया कि 'गाने को बैन करना चाहिए यही नहीं जबतक फिल्म से यह गाना हटाया नहीं जाता सरकार को इस फिल्म को भी रिलीज नहीं होने देना चाहिए।'
बता दें कि बुधवार को हैदराबाद के
मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश और गाने के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश पर मुस्लिमों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। शिकायत में कहा गया कि गाने को अंग्रेजी में अनुवाद करेंगे तो वो मुस्लिमों के पैगंबर की बेइज्जती करता हुआ प्रतीत होता है।