फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैब जल्द करेंगे कोरोना जांच का काम: आईसीएमआर

Tue, 17 Mar 2020 07:09 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस का टेस्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के 72 लैब जांच कर रहे हैं और निजी एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैब जल्द ही देश में इस विषाणु के संक्रमण की जांच करने लगेंगे। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने सभी निजी लैबोरेटरी से अपील की कि कोविड-19 की मुफ्त जांच करने की पेशकश करें। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में जांच के लिए हमारे आईसीएमआर के 72 लैबोरेटरी हैं और महीने के अंत तक 49 और काम करने लगेंगे। भार्गव ने कहा कि वायरस के स्थानीय संचार के लिए भारत दूसरे चरण में है।
 

उन्होंने कहा कि पिछले 14 दिनों में अंतरराष्ट्रीय विमानों से यात्रा करने वाले जिन लोगों में लक्षण दिख रहे हैं उनकी जांच वर्तमान प्रोटोकॉल के मुताबिक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लैबोरेटरी से पुष्ट कोरोना वायरस के मामलों में जो लोग संपर्क में आए उनकी जांच अवश्य की जानी चाहिए।
विज्ञापन


भार्गव ने कहा कि निजी एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैबोरेटरी जल्द ही काम करने लगेंगे। कई निजी लैबोरेटरी ने आईसीएमआर से संपर्क कर योगदान करने की इच्छा जताई थी और नेशनल एक्रेडिशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिबरेशन लैबोरेटरीज (एनएबीएल) से मान्यता प्राप्त 51 लैबोरटरी से बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें