फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजता छिनी, प्रताड़ना बढ़ी: सनकी पति ने घर में लगाए CCTV कैमरा, शादी के 48 दिन बाद पत्नी ने की आत्महत्या

Thu, 18 Jun 2026 09:16 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र में 26 वर्षीय विशाखा तिलकर ने कथित घरेलू उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि पति उसकी हर गतिविधि पर सीसीटीवी से नजर रखता था, इसके साथ ही मारपीट करता था।  पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विवाहित महिला ने किया खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। 26 वर्षीय विशाखा तिलकर का पति घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। ताकि वह अपनी पत्नी पर नजर रख सके। 

इस जोड़े की शादी 30 अप्रैल को हुई थी। शादी से पहले सब ठीक था, लेकिन विशाखा के परिवार के अनुसार, उसके तुरंत बाद स्थिति बदल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विशाखा के ससुराल वाले इसलिए नाराज थे क्योंकि उन्हें शादी के दौरान मनचाहे उपहार या सम्मान नहीं मिला। 

निजता पूरी तरह से छिन गई

विज्ञापन

मुंबई के पास ठाणे में अपने पति के साथ रहने वाली विशाखा को एक महिला पड़ोसी से बात करने पर ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा था। इसके साथ परिवार का आरोप है कि उत्पीड़न केवल शारीरिक नहीं था। अंबरनाथ स्थित दंपति के घर में अंदर और बाहर दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। उनके पति नितिन तिलकर उनकी हर हरकत पर नजर रखते थे। इसके कारण उनकी निजता पूरी तरह से छिन गई थी। 

बात करने पर बेरहमी से पिटाई करता था
परिवार के एक सदस्य ने बताया, 'उस पर लगातार अपने माता-पिता के घर से गहने और पैसे लाने का दबाव डाला जाता था।' उन्होंने आगे बताया, 'नितिन तिलकर ने घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे ताकि उसकी हर हरकत पर नजर रखी जा सके। जब भी वह किसी से बात करती, घर लौटने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की जाती थी। आत्महत्या करने से दो दिन पहले, एक महिला पड़ोसी से बात करने पर उसकी पिटाई की गई थी। हताशा से व्याकुल होकर उसने अपनी जान ले ली।'

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

परिवार ने बताया कि आत्महत्या से पहले विशाखा ने अपनी मां को अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार के बारे में बताया था। इसके साथ ही यह भी बताया कि उसके माता-पिता उसे घर वापस लाने की प्रक्रिया में थे, तभी उन्हें यह खबर मिली कि उसने फांसी लगा ली है।  अंबरनाथ के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में नितिन तिलकर, उसकी मां छाया और भाई निनाद के खिलाफ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य दो की तलाश जारी है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें