फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं का वीडियो किया शेयर, लिखा- कागज बचाकर रखना, एनपीआर में दिखाने पड़ेंगे

Sat, 08 Feb 2020 06:17 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मतदान - फोटो : Twitter
विज्ञापन

बॉलीवुड प्रोड्यूसर और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रीतीश नंदी ने भाजपा की आलोचना की है। कर्नाटक की भाजपा इकाई ने दिल्ली में मतदान की एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में मुस्लिम महिलाएं हाथ में वोटर आईडी लेकर वोट डालने के लिए लाइन में लगी हैं। वीडियो के साथ भाजपा ने लिखा कि "कागज नहीं दिखाएंगे हम"!!! 

विज्ञापन


भाजपा ने आगे लिखा कि इन कागजों को बचाकर रखें, एनपीआर के दौरान इन्हे दोबारा दिखाने की जरूरत पड़ेगी। भाजपा के इस ट्वीट पर प्रीतीश नंदी ने लिखा कि यह बहुत गलत है। यह हर भारतीय के लिए शर्म की बात है कि हम इस तरह की नफरत वाली भाषा बोल रहे हैं। भाजपा के इस ट्वीट की यूजर भी आलोचना कर रहे हैं।
 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। हालांकि जो लोग पहले से लाइन में हैं उन्हें मतदान का मौका दिया जा रहा है। नतीजों का एलान 11 फरवरी को होगा और इसी के साथ साफ हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली में शाम पांच बजे तक 52.91 फीसदी मतदान हुआ। नॉर्थ वेस्ट 53.21, नॉर्थ ईस्ट 63.4, साउथ 50.36, सेंट्रल 53.18, साउथ वेस्ट 50.23, ईस्ट 57.29, वेस्ट 56.33, नॉर्थ 54.37, नई दिल्ली 44.29, शाहदरा 57.85 और साउथ ईस्ट में शाम पांच बजे तक 51.66 मतदान हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें