फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने की कोरोना पर प्रतिक्रिया और तैयारियों की समीक्षा 

Sat, 12 Sep 2020 09:26 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीके मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने शनिवार को कोरोना वायरस के मुद्दे पर तैयारियों और प्रतिक्रिया की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कोरोना वैक्सीन के विकास और वितरण योजना पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


इसके अलावा जिले और राज्यों में कोरोना मामले व प्रबंधन को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में पीके मिश्रा ने पिछले कुछ महीनों में विकसित किए गए कार्यों और विश्लेषण को ध्यान में रखते हुए आने वाले महीनों के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। 
 


देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला। यह तीसरा दिन है जब एक दिन में 95 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को 97,570 नए मामले सामने आए। 

विज्ञापन


इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 46 लाख 59 हजार से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 36 लाख 24 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में साढ़े 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 11 सितंबर तक कुल 5,51,89,226 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शुक्रवार को एक दिन में 10,91,251 नमूनों की जांच की गई। हालांकि, जांच की यह संख्या गुरुवार की तुलना में कम है, लेकिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा मरीजों ने कोरोना को दी मात
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी आई है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 81,533 मरीज ठीक हुए हैं। जिसमें से पांच राज्यों- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की दर 60 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें