फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोहिनूर' में ठहरेगा शाही जोड़ा, 8.52 लाख रुपए है एक दिन का किराया

Wed, 13 Apr 2016 05:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा

सार

  • 16 अप्रैल को दीदार-ए-ताज के लिए आएगा शाही जोड़ा
  • अमेरिकी, फ्रांसीसी, रशियन, चीनी और पाक राष्ट्रपति की रहा पसंद
  • टैक्स मिलाकर सुइट का किराया 8 लाख 52 हजार रुपए
विज्ञापन
Britains Prince William and his wife Catherine - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीदार ए ताज के लिए 16 अप्रैल को अपनी पत्नी केट मिडिल्टन के साथ आगरा आ रहे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम के लिए ‘कोहिनूर’ तैयार किया गया है। यह ‘कोहिनूर’ वह हीरा नहीं, जो प्रिंस विलियम की दादी के ताज में जड़ा है, बल्कि ताजमहल के  नजदीक होटल अमर विलास का वह सुइट है, जिसे शाही जोड़े के लिए कुछ देर रुकने, आराम करने के लिए बुक किया गया है। 8.5 लाख रुपये किराए वाले आगरा के सबसे महंगे सुइट से भी ताज का दीदार किया जा सकता है।
विज्ञापन


ब्रिटेन की एडवांस टीम कोहिनूर सुइट का दौरा कर सुरक्षा का जायजा ले चुकी है। दरअसल, इस सुइट में देश और दुनिया के नामचीन सितारे और राष्ट्राध्यक्ष रात गुजार चुके हैं। 3014 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैले सबसे महंगे सुईट का एक दिन का किराया 7.50 लाख रुपये है, जिसमें टैक्स मिलाकर 8.52 लाख रुपये भुगतान करना होता है।
विज्ञापन

ओबामा के लिए किया गया था कोहिनूर सुइट तैयार

प्रिंस विलियम पत्नी केट के साथ - फोटो : amar ujala bureau
प्रिंस विलियम की पसंद का भोजन भी होटल में तैयार रहेगा। हालांकि शाही जोड़े की ताज यात्रा चंद घंटों की है, लेकिन एडवांस टीम ने पहले से ही सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। कोहिनूर सुइट वाला पूरा फ्लोर सुरक्षा कारणों से बंद रहेगा। प्रिंस से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए कोहिनूर सुइट को तैयार किया गया था।

हालांकि ऐन वक्त पर ओबामा का आगरा दौरा निरस्त हो गया था। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सहित दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष इस सुइट में रुककर ताज का दीदार कर चुके हैं। होटल के महाप्रबंधक अभिषेक पंसीकर के मुताबिक, अभी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन व्यवस्थाएं पूरी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें