फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पणजी: शहजादा अल-सऊद ने कहा- भारत और सऊदी अरब के स्टार्टअप इकोसिस्टम में कई समानताएं

Mon, 05 Jun 2023 07:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

रविवार को यहां संपन्न हुई ‘जी-20 देशों के स्टार्टअप-20 सहभागिता समूह’ की बैठक के मौके पर अल-सऊद ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सभी देशों को इसमें पारित हुईं सिफारिशों पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
Startup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के शहजादे फहद बिन मंसूर अल-सऊद ने रविवार को कहा कि भारत और उनके देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम में कई समानताएं हैं, जिनसे कई अवसर पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन


रविवार को यहां संपन्न हुई ‘जी-20 देशों के स्टार्टअप-20 सहभागिता समूह’ की बैठक के मौके पर अल-सऊद ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सभी देशों को इसमें पारित हुईं सिफारिशों पर काम करना चाहिए। दो दिवसीय बैठक में 15 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि पहुंचे। अल-सऊद ने कहा, सऊदी और भारत जी-20 में दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाएं हैं। दोनों देशों के स्टार्टअप इकोसिस्टम में कई समानताएं हैं। उन्होंने कहा, हाल में भारत से 20 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल सऊदी पहुंचा है। उन्हें गठजोड़ का हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें