फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में मुख्य शूटर गिरफ्तार : सीबीआई

Sun, 19 Aug 2018 06:21 AM IST
नयी दिल्ली, मुंबई
विज्ञापन
7
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र में तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में कथित मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के निवासी सचिन प्रकाशराव आंदुरे को पुणे में कल देर शाम गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसे कल पुणे की आज अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि माना जाता है आंदुरे भी उन शूटरों में था जिसने 20 अगस्त 2013 को दिन दहाड़े दाभोलकर पर गोलियां चलायी थीं। दाभोलकर पर उस वक्त गोलियां चलायी गयी थी जब वे सुबह टहलने निकले थे। इससे पहले सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में सारंग अकोलकर और विनय पवार का नाम कथित शूटर के तौर पर उल्लेख किया था। दोनों फरार हैं। 

इस उल्लेख और एजेंसी के नये दावे कि आंदुरे भी शूटरों में एक था, के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि जांच अभी चल रही है । दाभोलकर अंधविश्वास के खिलाफ मुहिम चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें