फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर की यूएई के प्रिंस की अगवानी

Wed, 25 Jan 2017 03:49 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एयरपोर्ट पर अबू धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान की अगवानी की। प्रिंस नहयान इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रिंस की अगवानी के बाद पीएम ने ट्वीट किया, ‘भारत में आपका स्वागत है माननीय मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान।
विज्ञापन


Welcome to India, HH Mohamed bin Zayed Al Nahyan. We are honoured to host you & delighted that you will join our Republic Day celebrations. pic.twitter.com/fabv7oji1p— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2017


 आपकी मेजबानी करना हमारे लिए सम्मान की बात है। हमें खुशी है कि आप हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।’ पीएम ने आगे लिखा कि भारत और यूएई के बीच मजबूत दोस्ती और सहयोग है। इस आधार पर हम आगे भी संबंधों में और मजबूती चाहते हैं।
विज्ञापन


प्रिंस नहयान यूएई की सशस्त्र सेनाओं के उप सर्वोंच्च कमांडर भी हैं। बुधवार को पीएम मोदी के साथ उनकी विस्तृत वार्ता होगी और इसके बाद दोनों देशों के बीच 16 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इसमें रणनीतिक सहयोग समझौता भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें