फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में प्रधानमंत्री की विकास पर्व रैली आज

Thu, 26 May 2016 08:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर में विकास पर्व महारैली को संबोधित करेंगे। रैली में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर कॉसमॉस ग्रीन सिटी में सुरक्षा पुख्ता रखने की योजना तैयार कर ली गई है। एसपीजी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने रैली स्थल, मंच और आसपास की जगहों का जायजा लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा एसपीजी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। दिल्ली रोड स्थित रैली स्थल पर पीएम के मंच से लेकर मैदान और हेलीपैड आदि को दुरुस्त कर लिया गया है। आईजी एसपीजी वीके जेठवा के नेतृत्व में आईजी जोन, डीआईजी एसपीजी, मंडलायुक्त, डीएम, डीआईजी और एसएसपी अमले के साथ आज रैली स्थल पर डटे रहे।

वहां उन्होंने आने वाली भीड़ और उसे मैनेज करने के उपाय पर चर्चा की। रैली के दौरान मंच से 200 मीटर का दायरा आम आदमी के लिए सील रहेगा। केवल वीपीआईपी ही उस दायरे में एंट्री कर सकेंगे, मगर उससे पहले उन्हें भी तलाशी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन


रैली स्थल पर जाने के लिए रास्ते तो दो हैं, मगर मैदान पर आम आदमी की एंट्री के लिए 30 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाई जाएंगी, जिनसे होकर ही कोई भी व्यक्ति रैली स्थल पर जा सकेगा। वीवीआईपी के लिए दो गेट बनाए गए हैं, जिन पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगे होंगे।
विज्ञापन


किसी भी अप्रिय घटना के लिए आपातकालीन और सुरक्षित गेट बनाए गए हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर खोला जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें