फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर पीएम मोदी ने दी बधाई, भाईचारे और एकजुटता की अपील

Sat, 02 Sep 2017 10:35 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
त्योहार ईद-उल-जुला भारत सहित पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'ईद-उल जुहा की शुभकामनाएं, आशा है कि हमारे समाज में सद्भाव, भाईचारे और एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाया जाए।' फिलहाल देशभर में विभिन्न मस्जिदों व ईदगाह में शनिवार को बकरीद की नमाज अदा की जा रही है।
विज्ञापन

  Best wishes on Id-ul-Zuha. May the spirit of harmony, brotherhood and togetherness be furthered in our society. — Narendra Modi (@narendramodi) September 2, 2017


बता दें कि इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं। इस दिन से कुछ दिनों पहले बकरे को घर में रखा जाता है और उसका पूरा ख्याल भी रखा जाता है। बकरीद के दिन बकरे की कुर्बानी अल्लाह के नाम दे दी जाती है।
विज्ञापन


बताते चलें कि ऐसी मान्यता है कि अल्लाह की मांग पर हजरत इब्राहम ने अपने बेटे का बलिदान किया था, जिसे सम्मान देने के लिए इस पर्व को मनाया जाता है। इस पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करने को मस्जिद जाते हैं। यह त्योहार रमजान महीने के खत्‍म होने के करीब 70 दिनों के बाद मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें