फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना नौसेना अधिकारी अभिलाष टोमी का हालचाल

Fri, 28 Sep 2018 04:29 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi, abhilash tomy
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे का शिकार होने के बाद गहरे समुद्र से बचाये गये नौसेना अधिकारी अभिलाष शर्मा से बृहस्पतिवार को बातचीत की। अभिलाष (39) को सोमवार को जब अंतरराष्ट्रीय प्रयासों से बचाया गया तब वह पश्चिमी आस्ट्रेलिया से 3500 किलोमीटर दूर समुद्र में पहुंच गये थे और उनके पीठ में गंभीर जख्म पहुंचा था।
विज्ञापन


गोल्डेन ग्लोब राउंड द वर्ल्ड रेस के एकल प्रतिस्पर्धी अभिलाष शुक्रवार को हिंद महासागर में तूफान के चपेट में आ गये थे और उनकी नौका क्षतिग्रस्त हो गयी थे। वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘(मैंने) अभिलाष टोमी से बातचीत की और उनकी तबीयत के बारे में पूछा। सभी भारतीय उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। मैं उन टीमों को भी बधाई देता हूं जो उनके बचाव के काम में शामिल थीं। ’’ 

उन्होंने कहा कि उन्हें टोमी के साथ अपनी वह मुलाकात याद आ रही है जब वह आईएनएसवी तारिनी की टीम के साथ आए थे। मोदी ने अभिलाष के साथ कुछ तस्वीरें ट्विटर पर भी साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें