प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोसी रेल महासेतु को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी ने बिहार राज्य के लाभ के लिए यात्री सुविधाओं से संबंधित 12 रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इस बात की जानकारी बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी।
86 साल का सपना होगा साकार
जी हां, बिहार में कोसी और मिथिलांचल के लोगों का सपना 86 साल के बाद पूरा होने जा रहा है। पीएम मोदी 516 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोसी महासेतु का उद्घाटन करेंगे। बिहार में वर्ष 1934 में आए भूकंप के दौरान कोसी नदी पर बना रेल पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।
अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी नींव
इसके साथ ही उत्तर और पूर्व बिहार के बीच का रेल संपर्क टूट गया था। बता दें कि 6 जून 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कोसी नदी पर रेल पुल की नींव रखी थी। 17 साल बाद यह पुल बनकर तैयार हुआ है, जिसका उद्घाटन 18 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।