फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Bhutan Visit: पीएम मोदी करेंगे भूटान का दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर करेंगे वार्ता

Tue, 19 Mar 2024 11:56 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, भारत और भूटान एक अनूठी और स्थायी साझेदारी साझा करते हैं जो आपसी विश्वास, समझ और सद्भावना पर आधारित है।
विज्ञापन
भूटान जाएंगे पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार की 'पड़ोसी प्रथम नीति' के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 22 मार्च तक भूटान की राजकीय यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भूटान के वर्तमान राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी अपने भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे से भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, भारत और भूटान एक अनूठी और स्थायी साझेदारी साझा करते हैं जो आपसी विश्वास, समझ और सद्भावना पर आधारित है। हमारी साझा आध्यात्मिक विरासत और लोगों के बीच मधुर संबंध हमारे आपसी संबंधों को मजबूत बनाते हैं।

इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी हितों के द्विपक्षीय मुद्दों और क्षेत्रीय मामलों पर चर्चा होगी। भूटान के प्रधानमंत्री तोबगे बृहस्पतिवार गत बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत में थे, जो जनवरी में कार्यभार संभालने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें