फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से की बात, द्विपक्षीय सहयोग में तेजी लाने पर सहमति

Wed, 21 Oct 2020 06:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-ईन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी से लेकर प्रमुख वैश्विक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में तेजी लाने पर सहमति जताई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई की प्रगति, अंतरराष्ट्रीय मूल्य श्रृंखलाओं में चल रहे विविधीकरण, एक पारदर्शी, विकासोन्मुखी और नियमों पर आधारित वैश्विक व्यापारिक व्यवस्था को बनाए रखने की जरूरत और विश्व व्यापार संगठन की अहम भूमिका समेत प्रमुख वैश्विक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन



बयान में कहा गया कि दोनों नेता इन मुद्दों पर संपर्क में बने रहने और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में तेजी लाने पर सहमत हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें