फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केदारनाथ में चल रहे कार्यों का जायजा लिया

Wed, 10 Jun 2020 02:49 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केदारनाथ में चल रहे कामों का जायजा लिया
  • बदरीनाथ और केदारनाथ में चल रहे कामों के लिए हर संभव मदद करेगी केंद्र सरकार
  • रामबाड़ा के छोटे-छोटे हिस्सों को केदारनाथ से जोड़ा जाए
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में चल रहे कामों का जायजा लिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए केदारनाथ धाम में चल रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और ड्रोन के माध्यम से उनका अवलोकन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ मन्दिर परिसर, आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि, सरस्वती घाट पर बने पुल, केदारनाथ में बन रही गुफाओं, मन्दाकिनी नदी पर बन रहे पुल और मंदाकिनी और सरस्वती के संगम पर बन रहे घाटों का भी जायजा लिया।

विज्ञापन



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान केदारनाथ और बदरीनाथ में विभिन्न कार्यों के लिए राज्य सरकार को केंद्र से हर सम्भव मदद दी जाएगी। उन्होंने बदरीनाथ के लिए भी विकास योजना बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें अगले 100 साल तक की परिकल्पना का हिसाब रखा जाए।





प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रामबाड़ा से केदारनाथ तक छोटे-छोटे हिस्सों को केदारनाथ की स्मृतियों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अध्यात्म से संबंधित अनेक कार्य किए जा सकते हैं जिनकी ओर ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इससे श्रद्धालुओं को केदारनाथ के दर्शन के साथ ही यहां से जुड़े धार्मिक और पारंपरिक महत्व के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ही केदारनाथ के आस-पास बनाई जा रही गुफाओं के सुनियोजित तरीके से विकास करने को कहा ताकि उनका स्वरूप आकर्षक हो। उन्होंने यह भी कहा कि अभी केदारनाथ में निर्माण कार्य तेजी से किए जा सकते हैं और प्राथमिकता के कार्यों को चिह्नित कर पहले उन्हे पूरा कर लिया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें