प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्ट को सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताया। साथ ही, उनके सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर दस्तक दे दी, जिसे दोनों नेताओं के बीच करीबी रिश्तों का एक और संकेत माना जा रहा है।
पीएम मोदी बने ट्रुथ सोशल के सदस्य
प्रधानमंत्री ने ट्रुथ का सदस्य बनने के साथ ही दो ट्रुथ भी किए। इस मंच पर साझा की जाने वाली पोस्ट को ट्रुथ कहा जाता है। राष्ट्रपति ट्रंप इसी सोशल मीडिया मंच पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। प्रधानमंत्री ने एक ट्रुथ में पॉडकास्ट साझा करने के लिए अपने मित्र ट्रंप का आभार जताया। साथ ही बताया कि उन्होंने इस इंटरव्यू में अपनी जीवन यात्रा, भारत के सभ्यतागत नजरिये और वैश्विक मुद्दों समेत तमाम विषयों पर अपनी बात रखी है।
पहले पोस्ट में लिखी ये बात
प्रधानमंत्री ने ट्रुथ सोशल का हिस्सा बनने के बाद की गई पहली पोस्ट में लिखा कि उन्हें इस सोशल मीडिया मंच का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है। किए गए पहला ट्रुथ में लिखा कि वह इस मंच के सभी उत्साही लोगों के साथ बातचीत करने और आने वाले समय में सार्थक बातचीत को आगे बढ़ाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर शेयर किया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पॉडकास्ट
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पॉडकास्ट शेयर किया। दरअसल, अमेरिका के लोकप्रिय पॉडकास्टर और कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रिडमैन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन बातचीत की थी। इस दौश्रान पीएम मोदी ने ट्र्रप को अपना दोस्त बताया था और उन्होंने एक साहसिक शख्सियत करार दिया था। तीन घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने रविवार को कहा था कि उनकी और ट्रंप की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है, क्योंकि दोनों अपने-अपने देशों को पहले रखते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका आपसी विश्वास तब भी कायम रहा, जब रिपब्लिकन नेता जो बाइडन राष्ट्रपति थे।
इसे भी पढ़ें- PM Modi Podcast: पीएम मोदी ने दोस्ती याद दिला सराहा तो गदगद हुए ट्रंप, सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया पॉडकास्ट
पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में क्या कहा था?
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके बीच परस्पर विश्वास का रिश्ता है। वे बेहतर तरीके से एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं, क्योंकि वे हर चीज से ऊपर अपने राष्ट्रीय हितों को रखने में विश्वास करते हैं। पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक साहसी व्यक्ति बताया, जिसने अपने फैसले खुद किए और जो अमेरिका के प्रति अटूट रूप से समर्पित रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनका यह समर्पण उस वक्त भी दिखा जब पिछले साल चुनाव प्रचार के दौरान एक बंदूकधारी ने उन्हें गोली मार दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में पहले की तुलना में कहीं अधिक तैयार दिखाई दे रहे हैं। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बारे में उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में सुपरिभाषित कदमों के साथ स्पष्ट रोडमैप है, हर रोडमैप उन्हें उनके लक्ष्यों की ओर ले जाने के लिए तैयार किया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान उन्हें ट्रंप की टीम के सदस्यों से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि उन्होंने मजबूत और सक्षम टीम बनाई है। और इतनी मजबूत टीम के साथ, मुझे लगता है कि वे राष्ट्रपति ट्रंप के दृष्टिकोण को लागू करने में पूरी तरह सक्षम हैं।' इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड, विवेक रामास्वामी और एलन मस्क के साथ अपनी बैठकों को याद किया।
यह भी पढ़ें-
'संघ को समझना सरल नहीं, उसके काम को समझना होगा', 15 ग्राफिक्स में पीएम मोदी का पूरा पॉडकास्ट