फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी होली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे

Mon, 29 Mar 2021 08:25 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

रंगों के पर्व होली के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में सोमवार को होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को बधाई देने के साथ ही कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद ने भी दी बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा- होली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व आशा का संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।
 

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट के माध्यम से लोगों को बधाई दी है। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा- आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।
विज्ञापन

 

गृह मंत्री शाह ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने भी ट्वीट कर कहा- समस्त देशवासियों को ‘होली’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए।
 
 

शिक्षा मंत्री निशंक ने भी दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- सभी देशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की ढेरों हार्दिक शुभकामनाएं! रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख-शांति व समृद्धि लाए यही भगवान बद्री केदार जी से प्रार्थना है।
 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीं शुभकामनाएं
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी होली की बधाई दी। उन्होंने इसके लिए दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- असत्य पर सत्य की विजय के महोत्सव, महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि प्रेम, उल्लास और आनंद को समर्पित यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और अधिक प्रगाढ़ करे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से सराबोर हो। जबकि दूसरे ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर संदेश दिया।
 
विज्ञापन

राहुल गांधी बधाई देकर बोले- कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें

होली के मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को पर्व की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना महामारी से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा- हमारे देश की विविधताओं के सभी रंगों के त्योहार होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें- सुरक्षित रहें।
 
 
नीतीश बोले- घर के अंदर ही होली मनाएं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी होली की बधाई दी। उन्होंने भी कोरोना से बचाव के लिए अपील की। नीतीश ने अपने ट्वीट में लिखा- प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह त्योहार राज्यवासियों की जिंदगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी लोग घर के अंदर ही होली मनाएं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें