कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैक्सिको की पहली महिला नवनिर्वाचित राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम को बधाई दी है। मोदी ने कहा कि हम मिलकर एक दूसरे का सहयोग और विकास करेंगे।
मोदी ने ट्वीट करके शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री ने ट्वाट करते हुए लिखा, मैक्सिको की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम को बधाई हो। यह मैक्सिको के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है, साथ ही मैक्सिको के वर्तमान राष्ट्रपति एन्ड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर को भी धन्यवाद। हम साथ मिलकर लगातार सहयोग और विकास करेंगे।