फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, SCO बैठक में हिस्सा लेने के बाद पहुंचे राष्ट्रपति भवन

Sat, 06 Sep 2025 06:37 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन स्थित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने 'एक्स' पर तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी।
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स- @rashtrapatibhvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। 

विज्ञापन


यह मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में जापान और चीन की यात्रा से लौटने के बाद हुई है। पीएम मोदी ने 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक चीन के तिआनजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 25वीं बैठक में हिस्सा लिया था। इस शिखर सम्मेलन में एससीओ की विकास रणनीति, वैश्विक शासन सुधार, आतंकवाद-निरोध, शांति और सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय सहयोग तथा सतत विकास जैसे अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले को उठाया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी में पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि एससीओ को आतंकवाद पर दोहरे मानदंडों को स्पष्ट रूप से और सर्वसम्मति से खारिज करना चाहिए।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले अहम मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह भेंट उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले हुई है। उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर को होने हैं। इस चुनाव में एनडीए और विपक्ष, दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। एनडीए ने महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल और तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें