फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बॉम्बे: पीएम मोदी ने छात्रों को कहा 'हीरा', 1000 करोड़ रुपए की देंगे आर्थिक मदद

Sat, 11 Aug 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी बॉम्बे के 56वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी छात्रों को संबोधित कर रहे हैं और पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों की डिग्री प्रदान करेंगे।  छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं के सक्रीय योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने इस दौरान 1000 करोड़ की आर्थिक मदद से आईआईटी छात्रों को विज्ञान में सफलता पाने का आश्वासन भी दिया। यहां छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश आईआईटी छात्रों से प्रेरणा लेता है और विदेश में भी हमारे छात्र कामयाब हैं।

विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने कहा कि आईआईटी के छात्रों ने अच्छे स्टार्टअप की शुरुआत की है। इससे भारत के विकास को नई दिशा मिली है। बातों-बातों में पीएम मोदी ने आईआई बॉम्बे के छात्रों की तुलना हीरे से की। आईआईटी ग्रेजुएट्स पर पीएम मोदी ने भरोसा जताते हुए कहा कि देश को सम्मान के लिए इन छात्रों की जरूरत है। 

इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर राज्यपाल सी विद्यासागर राव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। दीक्षांत समारोह के बाद प्रधानमंत्री आईआईटी मुंबई में ऊर्जा भवन व इंजीनियरिंग के नए भवन और सेंटर फॉर एनवायरमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग सेंटर का उद्घाटन करेंगे। 1958 में स्थापित आईआईटी बॉम्बे इस साल अपनी डायमंड जुबली मना रहा है। 
विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आईआईटी को एक नई संज्ञा भी दी। उन्होंने कहा, 'आईआईटी को देश और दुनिया इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में जानती है, लेकिन आज हमारे लिए इनकी परिभाषा थोड़ी बदल गई है। ये सिर्फ टेक्नोलॉजी की पढ़ाई से जुड़े स्थान भर नहीं रह गए हैं, बल्कि आईआईटी आज इंडियाज इंस्ट्रूमेंट और ट्रांसफोर्मेशन बन गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें