फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने योग को जन आंदोलन बनाने का किया आग्रह

Wed, 08 Jun 2016 02:36 AM IST
पवन कुमार/अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से योग को जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से योग को जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्रियों को पत्र के साथ राज्यों को योग प्रोटोकॉल के संबंध में एक बुकलेट और डीवीडी भी भेजी गई है। आयुष मंत्री ने सभी केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को आयुष सचिव की ओर से राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिख कर योग दिवस पर कार्यक्रम करने और इसके लिए हर स्तर पर मदद देने की बात कही है।
विज्ञापन


योग को सफल बनाने के लिए युवाओं को बड़े स्तर पर जोड़ने की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री की ओर से मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि चंडीगढ़ में विशाल योग आयोजन के साथ राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर भी योग के लिए सामूहिक आयोजन कराया जाए।

राज्यों से आग्रह किया गया है कि वे इस राष्ट्रीय प्रयास के अनुरूप अपने कार्यक्रम बनाएं। पत्र में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक कार्यक्रम मात्र नहीं है। प्रधानमंत्री ने राज्यों से अनुरोध किया है कि वे स्थानीय स्तर पर निर्मित योग चटाइयों और वस्त्रों के उपयोग को प्रोत्साहित करें। यदि संभव हो तो इनकी कच्ची सामग्री भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाए जिससे स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों के लिए रोजगार के अवसर बने। इसमें दिव्यांग व्यक्तियों को शामिल करने को भी कहा गया है। आयुष सचिव अजित शरण ने बताया कि योग को देश के आम लोगों तक पहुंचाने के लिए देश भर में करीब 20 संस्थाओं को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें