फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए आईएएस अफसरों को पीएम का मंत्र, 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रॉब्लम, टोटल सलूशन' की नीति पर आगे बढ़ें

Thu, 31 Oct 2019 08:19 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
आईएएस प्रशिक्षुओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में गुरुवार को एक कार्यक्रम में आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को भी संबोधित किया। उन्होंने आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने की बात करते हुए कहा कि हमें सुनिश्चित करना करना होगा कि उनका जीवन आसान हो जाए। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा, 'हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम देशवासियों की ईज आफ लिविंग को बढ़ाएं। हमें ज्यादा सक्रिय रहते हुए काम करना होगा। हमें इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि सामान्य मानव को रोजमर्रा की जिंदगी में सरकार से जूझना न पड़े।'
 

प्रधानमंत्री ने उनसे यह भी कहा, 'हमें यह ध्यान रखना होगा कि सामान्य मानव की जिंदगी सरकार के प्रभाव में दब न जाए और गरीब की जिंदगी सरकार के अभाव में दम न तोड़ दे।' मोदी ने स्टैचू आफ यूनिटी के पास इन अधिकारियों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि एक समय पर एक समस्या को हल करने की कोशिश कीजिए। भविष्य में आप जहां भी तैनात हों, वहां पर 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रॉब्लम और टोटल सलूशन' की नीति पर ही आगे बढ़ें। 

सरदार पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने ही याद दिलाया था कि ब्यूरोक्रेसी के भरोसे ही हमें आगे बढ़ना है। उन्होंने दिखाया कि आम लोगों के जीवन में सार्थक बदलाव के लिए बुलंद इच्छाशक्ति का होना जरूरी है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आगे चलकर आप जब भी कोई फैसला लें तो उसे दो कसौटियों पर परखें। पहला- जो रास्ता महात्मा गांधी ने दिखाया था। आपका फैसला समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति की आकांक्षाओं पर खरा उतरता है या नहीं। दूसरा, आपके फैसले से देश की एकता को बढ़ावा मिल रहा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें