फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के भूमि पूजन में जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, ट्रस्ट के सदस्यों की पीएम से मुलाकात

Fri, 21 Feb 2020 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को पीएम ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के इस आशय के निमंत्रण को मौखिक रूप से स्वीकार कर लिया। पीएम से ट्रस्ट के सदस्यों की करीब 40 मिनट की मुलाकात हुई। 

विज्ञापन


इस दौरान पीएम को बुधवार को संपन्न हुई ट्रस्ट की पहली बैठक में लिए गए निर्णय के साथ दूसरी बैठक 3 और 4 मार्च को अयोध्या में बुलाने की भी जानकारी दी गई। इस बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, महामंत्री चंपत राय, कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि, के परासरण सहित कुछ और सदस्य मौजूद थे।

बैठक के बाद ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि पीएम को मंदिर निर्माण के लिए नौ कमेटियां गठित करने और इसका अलग-अलग सदस्यों को दायित्व दिए जाने की सूचना दी गई। सबसे पहले उन्हें शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया गया, जिसे पीएम ने मौखिक रूप से स्वीकार कर लिया। इस दौरान पीएम को बताया गया कि ट्रस्ट की अयोध्या में होने वाली दूसरी बैठक में शिलान्यास और भूमि पूजन की संभावित तिथि पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


नृत्यगोपाल ने डा. अनिल को दिया हस्ताक्षर का अधिकार
इस बीच ट्रस्ट की पहली बैठक के बाद अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल ने अपने हस्ताक्षर का अधिकार ट्रस्ट के दूसरे सदस्य डॉ अनिल मिश्र को दे दिया है। अब भविष्य में मिश्र ही महंत नृत्यगोपाल दास के बदले ट्रस्ट के हर फैसले पर हस्ताक्षर करेंगे।

मोदी-योगी के कार्यकाल में ही मंदिर
ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास  ने कहा कि राम मंदिर भव्य एवं दिव्य बनेगा। निर्माण कार्य पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ के कार्यकाल में ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा  कि ट्रस्ट ने मंदिर के पुराने मॉडल को ही स्वीकार किया है। भवन निर्माण समिति जमीन की स्थिति के अनुरूप इसकी ऊंचाई और लंबाई बढ़ाने का फैसला करेगी।

यह पूरी तरह से एक शिष्टाचार मुलाकात थी। प्रधानमंत्री ने ट्रस्ट के सदस्यों को न्यौता दिया था। हमने पीएम को ट्रस्ट की पहली बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।
विज्ञापन

-चंपत राय, महामंत्री, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें