फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने पिछले चार साल में कितने लोगों की गरीबी मिटाई? पीएम मोदी ने दी जानकारी

Wed, 29 Aug 2018 01:43 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
prime minister narendra modi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में 5 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर उठने में मदद दी। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र बनारस (वाराणसी) के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्हें ये जानकारी दी। साथ ही जोर दिया कि केंद्र सरकार विकास की दौड़ में पिछड़ने वालों को मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने बनारस के कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके शहर में अब हर कोई विकास के लिए चल रहे आंदोलन से जुड़ा है। अगले साल जनवरी में बनारस में आयोजित होने वाले अगले प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने शहर के सभी नागरिकों से सहयोग और समर्थन की अपील की। 
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करने को कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बनारस में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को सफल बनाने के लिए जुटने का भी आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें